". Computer - सामान्य परिचय ~ Rajasthan Preparation

Computer - सामान्य परिचय


कम्प्यूटर- सामान्य परिचय 🖥

परिभाषा- कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो गणितीय एवं तार्किक गणनाएं करने मे सक्षम है।

EDP - इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग - कम्प्यूटर डाटा को सुचना मे परिवर्तित करता है इसे EDP कहा जाता है।

कम्प्यूटर कि विशेषताएं ( Charactorstics of computer)

कम्प्यूटर कि प्रमुख विशेषताएं निम्न है।

1) कम्प्यूटर कि गति (Speed)

कम्प्यूटर कि वर्तमान गति 3 गीगा हर्टज(GHz)/s है। अथार्थ  कम्प्यूटर 3×109 गणनाएं प्रति सेकंड कि गति से कार्य कर सकता है।

2) शुद्धता (Accuracy) 

कम्प्यूटर दिए गए इनपुट का हमेशा सही या शुद्ध परिणाम देता है। कम्प्यूटर द्वारा दिए गए परिणाम या आउटपुट मे कोई त्रुटि नही होती है।

3) memory/storage क्षमता

कम्प्यूटर कि मेमोरी को आवश्यकता अनुसार बढाया एवं घटाया जा सकता है। इस कारण इसकी डाटा storage क्षमता अधिक होती है।

4) बहुरूपी(versatile)

कम्प्यूटर बहुरूपी है क्योंकि कम्प्यूटर से कई प्रकार के अलग अलग कार्य जैसे गणना, ग्राफिक्स, इन्टरनेट एवं पंटिग आदी किए जा सकते हैं।

5) तर्क (logic) 

कम्प्यूटर मे स्वयं तर्क देने कि क्षमता नही है किंतु मानव द्वारा दिए गए निर्देशो के आधार पर कम्प्यूटर तर्क दे सकता है एवं निर्णय ले सकता है। 

जैसे - कम्प्यूटर को निर्देश दिया जाए कि 1 व 2 मे कौनसी संख्या बडी है तो वह यह तर्क दे सकता है कि 2 बड़ी संख्या है।

कम्प्यूटरो का वर्गीकरण (Classification of Computers)

कम्प्यूटर के मुख्य भाग 

मुख्य रूप से कम्प्यूटर को 4 भागो मे विभाजित किया जाता है।

1) इनपुट (Input)

2) आउटपुट (Output)

3) CPU(Central Processing Unit)

4) मेमोरी(memory)

1) इनपुट (Input) - कम्प्यूटर को डाटा प्रदान करना इनपुट कहलाता है।

इनपुट उपकरण (Input devices) ऐसे उपकरण जिनसे कम्प्यूटर को डाटा प्रदान किया जाता है उन्हे इनपुट उपकरण(input devices) कहा जाता है।

कुछ महत्वपूर्ण इनपुट उपकरण निम्न प्रकार स्पष्ट है।

1) किबोर्ड (keyboard) - किबोर्ड का उपयोग कम्प्यूटर मे टेक्स्ट को लिखने के लिए किया जाता है। एक मानक किबोर्ड मे कुल 104 कुंजीया होती है।

किबोर्ड कि कुंजीयो को निम्न भागो मे विभाजित किया गया है।

किबोर्ड कि सबसे बडी कुंजी - स्पेस कुंजी (Space key)

1) संयोजन कुंजी(Combinational keys) -  वे कुंजीया जिनका उपयोग किसी अन्य कुंजी के साथ किया जाता है।

इसमे तीन कुंजीया सम्मिलित कि जाती है।

1) Ctrl

2) Shift

3) Alt

2) टोगल कुंजीया (Toggle Keys) - यह कुंजीया Switch  button कि तरह कार्य करती है एक बार इस कुंजी को दबाने पर चालु और दुसरी बार दबाने पर बंद हो जाती हैं।

इसमे कुल 4 कुंजीयो को सम्मिलित किया जाता है।

1) Caps Lock

2) Num Lock

3) Scroll Lock

4) Insert key

3) Function keys- प्रत्येक फंक्शन कुंजी का अपना एक विशेष कार्य निर्धारित होता है।

कुल 12 Function keys F1 से F12 तक होती है यह अलग-अलग सॉफ्टवेयर में अलग-अलग कार्य करती है।

4) अंक कुंजीयां

कीबोर्ड में 10 अंक कुंजियां होती है कीबोर्ड से संख्या टाइप करने के लिए अक कुंजियां होती है।

5) संपादन कुंजियां

कीबोर्ड में कुल 13 संपादन कुंजियां होती है जो निम्न है।

4 Arrow कुंजीया, Home, End, BackSpace, spacebar, Pageup, Pagedn, Delete, Insert And Tab

स्पेस बार की बोर्ड की सबसे लंबी कुंजी है।

6) चिन्ह कुंजियां

यह सिर्फ विशेष चिन्ह टाइप करने के काम आती है जैसे @,,$,%,& आदी।

7) अतिरिक्त कुंजियां 

कीबोर्ड में कुछ अतिरिक्त कुंजियां होती है जैसे - Power, Play, Start, Sleep, Volume,Wakeup

2) Mouse - माउथ एक पाॅइन्टिंग डिवाइस है इसमें कुल 3 बटन होते हैं - लेफ्ट क्लिक राइट क्लिक एवं स्करोल

3) लाइटपेन

यह भी एक पॉइंटिंग डिवाइस है इससे मॉनिटर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले ऑप्शनो को सिलेक्ट करने में प्रयुक्त किया जाता है।

जाॅय स्टिक

यह इनपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर में अधिकांशतः गेम खेलने के काम आती है।

स्कैनर

यह डिवाइस किसी पृष्ठ को स्कैन करके कंप्यूटर में प्रवेश करता है।

कुछ महत्वपूर्ण स्केनर निम्न है।

OMR - Optical Mark Reader

OBR - Optical Bar Code Reader

OCR - Optical Character Recognition l

MICR - Magnetic Ink Character Recognition

ट्रेकरबाॅल 

यह भी पोएटिक डिवाइसेज इसे रोलर बोल भी कहते हैं। यहां भी जॉय स्टिक की तरह ही काम करती है।

आउटपुट 

कंप्यूटर द्वारा डाटा को प्रोसेस करके परिणाम बाहर भेजने के लिए प्रयुक्त किए गए प्रकरण आउटपुट डिवाइसेज कहलाते हैं।

कंप्यूटर दो अवस्थाओं में आउटपुट प्रस्तुत करता है।

1) हार्ड काॅपी - किसी कागज पर छपा हुआ आउटपुट हार्ड कॉपी कहलाता है।

2) साॅफ्ट काॅपी - सीपीयू से प्राप्त परिणाम जब मॉनिटर पर प्रदर्शित होते हैं तो उन्हें सॉफ्ट काॅपी कहा जाता है।

विविन आउटपुट डिवाइसेज निम्न है।

माॅनिटर 

कंप्यूटर की स्क्रीन आउटपुट डिवाइस है क्योंकि कंप्यूटर द्वारा डाटा प्रोसेस करके स्क्रीन पर दिखाया जाता है।

प्रिंटर

प्रिंटर वह आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर द्वारा प्रदर्शित डाटा को कागज पर प्रिंट करके हार्ड कॉपी प्रदान करने में मदद करता है।

प्रिंटर दो प्रकार के होते हैं

1) इंपैक्ट प्रिंटर - वह प्रिंटर जिसमे हेडर कागज पर चोट करके प्रिंट करता है।

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर, डेजी व्हील प्रिंटर

2) नॉन इंपैक्ट प्रिंटर - वह प्रिंटर जिसमें हेडर कागज पर चोट किए बिना प्रिंट करता है।

इंकजेट प्रिंटर, लेजर प्रिंटर, प्लॉटर

स्पीकर

कंप्यूटर द्वारा ध्वनि को आउटपुट करने के लिए स्पीकर का प्रयोग किया जाता है।

कम्प्यूटर मेमोरी एवं भण्डारण  डिवाइसेज

ऐसे सभी उपकरण जिसमे युजर के द्वारा आँकडो को स्टोर किया जाता है, स्टोरेज डिवाइस कहलाते है।

मेमोरी के दो प्रकार होते हैं।

1) आंतरिक/ प्राथमिक मेमोरी 

इसके तीन प्रकार है।

RAM 

Random access memory 

यह अस्थायी मेमोरी है।

इसमे कम्प्यूटर बंद होने पर सुचनाएँ नष्ट हो जाती हैं।

1)डायनेमिक रैम ( Dram) - इसमे डाटा को बार बार रिफ्रेश करना होता है।

2) स्टैटिक रैम (Sram) - यह महंगी है इसलिए इसका प्रयोग वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में किया जाता है।

ROM 

Read only memory 

यह स्थायी मेमोरी है।

इसमे सूचनाओं को पढा जा सकता है बदला नही जा सकता ।

कम्प्यूटर बंद होने पर सुचनाएँ नष्ट नही होती है।

1) प्रोग्रामेबल रेम (Prom) - इसमे नए प्रोगाम स्थायी रूप मे संग्रहित किए जाते है इन्हें मिटाया नही जा सकता है।

2) इरेजेबल प्रोग्रामेबल रेम (Eprom) - यह भी प्रोम की तरह ही होता है किंतु इसमे पराबैंगनी प्रकाश की सहायता से प्रोग्राम को मिटाया जा सकता है।

कैश मेमोरी 

मुख्य मेमोरी की गति धीमी होने के कारण सीपीयु की गति धीमी हो जाती हैं इसमे समन्वय स्थापित करने हेतु कैश मेमोरी का प्रयोग किया जाता है।

2) बाह्य या द्वितीयक मेमोरी

इसके दो प्रकार है।

हार्ड डिस्क 

पोर्टेबल - फ्लोपी डिस्क, CD, DVD आदी।

No comments:

Post a Comment

Comment us